मुंबई, 29 जनवरी (हि.स.)। शिवसेना (ठाकरे गुट) के सांसद संजय राऊत ने भाजपा की ओर से उपमुख्यमंत्री अजीत पवार को अखबारों में दिए गए श्रद्धांजलि के विज्ञापनों को लेकर आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि भाजपा को 70 हजार करोड़ घोटाले के आरोप वापस लेने चाहिए, तभी अजीत पवार के लिए सच्चे मायनों में सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

राऊत ने कहा है कि श्रद्धांजलि के विज्ञापनों को बंद किया जाना चाहिए। भाजपा ने पहले अजीत पवार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। अब अखबारों में पूरे पेज के विज्ञापन देकर श्रद्धांजलि देने के पाखंड किए जा रहे हैं। इससे असल में क्या हासिल होगा? अगर भाजपा सच में अजीत पवार को श्रद्धांजलि देना चाहती है, तो इन सभी आरोपों को वापस ले लेना चाहिए।

भाजपा नेता नवनाथ बन ने राऊत पर हमला बोता है। उन्होंने कहा कि आपको पता नहीं होगा कि एनडीए के घटक दल आपसी संबंधों को कैसे निभाते हैं। यह महाविकास आघाड़ी या संजय राऊत के समझने के बस की बात नहीं है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार
