
अनूपपुर, 26 जनवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की 2 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को देश की राजधानी नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह- 2026 में सहभागिता निभाने के लिए विशिष्ट अतिथि के तौर पर उनके सहयोगियों सहित नामांकित किया गया था।

मध्य प्रदेश महिला बाल विकास विभाग द्वारा प्रदेश की 25 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ को विशिष्ट अतिथि के तौर पर उनके सहयोगियों सहित नामांकित किया गया था। जिनमें अनूपपुर जिले से जैतहरी विकासखंड के ग्राम चिल्हारी की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अफसाना बेगम अपने सहयोगी तैयबा खातून व नगर पालिका क्षेत्र पसान वार्ड क्रमांक 12 की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शमीम बानो अपने सहयोगी मो बिलाल के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुई। इस अवसर पर अनूपपुर जिले के दोनों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला
