अमेठी, 09 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तरप्रदेश के जनपद अमेठी में मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत सोमवार को अमेठी के राजीव गांधी सभागार में कांग्रेस पार्टी की एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने की। बैठक में 13 फरवरी को प्रस्तावित पंद्रह किलोमीटर लंबी पदयात्रा की विस्तृत रणनीति और रूपरेखा पर चर्चा की गई।


कांग्रेस द्वारा आयोजित पदयात्रा तिलोई विधानसभा क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल अहोरवा भवानी से प्रारंभ होगी। यह पदयात्रा शिव रिसॉर्ट पनहौना, जयनगरा, फत्तेपुर, इसलामगंज होते हुए मऊ मेडिकल कॉलेज के मार्ग से तिलोई पहुंचेगी। इसके बाद पदयात्रा का समापन मोहनगंज में किया जाएगा।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी
