नोएडा, 10 मार्च (हि.स.)। थाना बादलपुर क्षेत्र में एक महिला और पुरुष ट्रेन की चपेट में आ गए। इस घटना में दोनों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक अमित भड़ाना ने मंगलवार काे बताया कि नारायणा देवी पत्नी चरण सिंह उम्र 50 वर्ष बीती रात को थाना बादलपुर क्षेत्र के औद्योगिक बिहार क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आ गई। इस घटना में उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में एक 45 वर्षीय अज्ञात पुरुष ट्रेन की चपेट में आ गए और मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों की सहायता से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
—————
हिन्दुस्थान/सुरेश
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी
