मुरादाबाद, 09 अप्रैल (हि.स.)। आयकर विभाग ने मुरादाबाद जोन (मंडल) के बकायदारों से 934 करोड़ रुपये की वसूली की। इस दौरान आयकर दाताओं को 681 करोड़ रुपये रिफंड के रूप में दिए। इससे पिछले साल की तुलना में आयकर विभाग की वसूली में 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

शासन ने आयकर विभाग मुरादाबाद मंडल को टैक्स की वसूली करने के लिए 151 करोड़ का लक्ष्य निर्धारित किया था। जांच के दौरान आयकर अधिकारियों ने 250 से अधिक लोगों के बैंक के अकाउंट अटैच कर सूची आयकर बोर्ड को भेज दी थी।
आयकर विभाग ने 2025 के वित्तीय वर्ष में 934 करोड़ रुपये की कुल वसूली की। इसमें 681 करोड़ रुपये रिफंड के रूप में आयकर दाताओं को लौटाए गए। अभी आयकर विभाग के पास 253 करोड़ रुपये बचा है। पिछले साल रिफंड देने पर 125 करोड़ रुपये बचे थे।
आयकर विभाग के अपर आयुक्त जितेंद्र सोनकर ने बताया कि उन्होंने कारोबारियों के साथ बैठक कर उन्हें आयकर देने के लिए जागरूक किया। इसी वजह से आयकर संग्रह में वृद्धि हुई है।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल
