रांची, 12 मार्च (हि.स.)। राजधानी रांची के इंडेन गैस उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आईओसीएल (इंडेन गैस) की ओर से गैस रिफिलिंग के लिए मैन्युअल बुकिंग की व्यवस्था की गई है। कंपनी के सर्वर में अपग्रेडेशन की प्रक्रिया जारी रहने के कारण फिलहाल उपभोक्ताओं को बुकिंग में आ रही असुविधा को देखते हुए यह वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।

आईओसीएल (इंडेन गैस) के पदाधिकारी ने गुरुवार को बताया कि कंपनी के सर्वर में भारी संख्या में बुकिंग आने के कारण तकनीकी अपग्रेडेशन की जरूरत पड़ी है। सर्वर अपग्रेडेशन का कार्य जारी है और इसके पूरा होते ही उपभोक्ता सामान्य रूप से गैस सिलेंडर की ऑनलाइन/सामान्य बुकिंग कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि रांची में इंडेन गैस के लगभग डेढ़ लाख उपभोक्ता हैं। कंपनी की ओर से गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और प्रतिदिन पूर्व की भांति लगभग 10,500 गैस सिलेंडरों की डिलीवरी उपभोक्ताओं के बीच की जा रही है।
आईओसीएल (इंडेन गैस) के पदाधिकारी ने उपभोक्ताओं से पैनिक बुकिंग नहीं करने की अपील करते हुए कहा कि गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और सभी उपभोक्ताओं तक नियमित रूप से आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
इस बीच उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए रांची के विभिन्न इंडेन गैस वितरकों ने मैन्युअल बुकिंग के लिए मोबाइल नंबर जारी किया है। इसके जरिए संपर्क कर उपभोक्ता अपने गैस सिलेंडर की बुकिंग करा सकते हैं।
मैन्युअल बुकिंग के लिए जारी मोबाइल नंबर
अदिति इंडेन – 7762920033, 7352711020
शांतनु इंडेन – 9431357871, 9304355563, देवी गैस– 9835442494, 9693503031
आनंद गैस – 9603045000, 9279081713, अल्फा इंडेन – 9835156074, 8789572926, रांची गैस – 9708788000, 9264249483, उरांव गैस डिस्ट्रीब्यूटर – 8210675171, 8210974502, झलक इंडेन – 8986643888, 9835906302
बरियातू इंडेन – 8294727527, 7808782500, इंद्रप्रस्थ गैस – 9835149400, 9955361339
टाटीसिल्वेथ इंडेन – 9835910816, 7903209760, ओरमांझी इंडेन – 9308080951, 9709269265, सिटी इंडेन – 9430376633, 8434013040, एफएफसीसीएस – 9334721626, 8448674159, माधुरी इंडेन – 9470193803, 9507035277, जयंत गैस – 9431115028, प्रताप इंडेन – 6205562676, 9006643039, जीके इंडेन – 9334917448, 6201206442, आरव इंडेन – 6514667727 और सुमति गैस – 7903625376 शामिल है। वहीं झारखंड स्टेट फूड एंड सिविल सप्लाई के नंबर 6512251098 पर भी संपर्क कर सिलेंडर से संबंधित नकरी ली जा सकती है। आईओसीएल (इंडेन गैस) ने बताया कि सर्वर अपग्रेडेशन का कार्य पूरा होते ही गैस बुकिंग की प्रक्रिया पुनः सामान्य रूप से शुरू कर दी जाएगी। इस दौरान आईओसीएल ने उपभोक्ताओं से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील की है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak
