भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में वर्ष 1931 महत्वपूर्ण मोड़ लेकर आया, जब महात्मा गांधी और तत्कालीन वायसराय लॉर्ड इरविन के बीच हुए गांधी-इरविन समझौते के बाद सविनय अवज्ञा आंदोलन को समाप्त कर दिया गया।

यह आंदोलन 1930 में नमक सत्याग्रह से शुरू हुआ था, जिसने ब्रिटिश शासन की नीतियों के खिलाफ देशव्यापी जनांदोलन का रूप ले लिया। समझौते के तहत ब्रिटिश सरकार ने कई राजनीतिक कैदियों को रिहा करने और शांतिपूर्ण ढंग से नमक बनाने की अनुमति देने जैसे आश्वासन दिए। इसके बदले में गांधीजी ने आंदोलन स्थगित करने और लंदन में होने वाले गोलमेज सम्मेलन में भाग लेने पर सहमति जताई।

इस समझौते को स्वतंत्रता आंदोलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक कदम माना गया। हालांकि, सभी पक्ष इससे पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे, फिर भी इसने ब्रिटिश सरकार और भारतीय राष्ट्रीय नेतृत्व के बीच संवाद की राह खोली।
महत्वपूर्ण घटनाक्रम
1046 – नासिर खुसरो ने अपने मध्यपूर्व सफ़र का आगाज किया और छह साल की इस यात्रा के बाद उन्होंने सफ़रनामा की रचना की, जिसे आज भी फ़ारसी भाषा की श्रेष्ठतम कृतियों में गिना जाता है।
1699 – महाराजा जय सिंह द्वितीय अम्बर के सिंहासन पर बैठे।
1783 – ज्योलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की स्थापना।
1931 – गांधी-इरविन संधि के बाद गांधी जी ने अपना सविनय अवज्ञा आंदोलन समाप्त कर दिया।
1953 – सोवियत संघ के जाने-माने नेता जॉसेफ स्टालिन के निधन की अफवाह दुनिया भर में फैल गई। उन्होंने 1928 में सोवियत संघ की सत्ता संभाली थी। एक दिन बाद उनकी मौत की पुष्टि की गई।
1958 – अमेरिका द्वारा फ्लोरिडा के केप केनवरा से छोड़ा गया सैन्य उपग्रह 2 एक्सप्लोरर पृथ्वी के वातावरण में वापस लौट आया और टुकड़े टुकड़े हो गया।
1968 – मार्टिन लूथर किंग की हत्या।
1966 – जापान के माउंट फूजी में ब्रिटिश ओवरसीज़ एयरवेज़ कॉरपोरेशन का एक बोइंग 707 प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार 124 लोगों की मौत हो गई।
1970 – परमाणु अप्रसार संधि को लागू किया गया। 24 नवंबर 1969 को इस संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे और इसे 45 देशों ने अनुमोदित किया था।
1983 – आस्ट्रेलिया में लेबर पार्टी के नेता बाब हाक प्रधानमंत्री बने।
1987 – इक्वाडोर में एक के बाद एक कई भूकंपों से पूरे देश में भारी तबाही। सड़कें और पुल टूट गए और तेल की प्रमुख पाइपलाइन फट गई और भूस्खलन से गांव के गांव बह गए। करीब 2000 लोगों के मरने का अंदेशा, 75,000 से ज्यादा घायल हुए।
1993 – कनाडा के फर्राटा धावक बेन जानसन द्वारा प्रतिबंधित दवाओं के सेवन के कारण एथलेटिक्स में भाग लेने पर जीवन भर के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया।
1997 – भारत तथा तेरह अन्य देशों ने इंडियन ओशन रिम एसोसियेशन के गठन की घोषणा की।
1998 – श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में बम विस्फोट में करीब 32 लोगों की मौत और 300 से ज्यादा घायल। हमले में लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम का हाथ होने का अंदेशा।
1999 – आज़ाद देश के राष्ट्रकुल के कार्यकारी सचिव बोरिस बेरनोवस्की की बर्खास्तगी, फ़िल्म अभिनेता सुनील दत्त ने कोलंबो से अपने 1999 – 17 सदस्यीय दल के साथ दक्षिण एशिया की 13 हज़ार किलोमीटर लम्बी सद्भावना यात्रा का शुभारम्भ किया।
2001 – कोलंबिया के राष्ट्रपति परुत्राना चार दिवसीय यात्रा पर भारत आए, मक्का में ईद के दौरान भगदड़ में 36 यात्री मरे।
2002 – राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन सम्पन्न।
2003 – अलकायदा का शीर्ष आतंकवादी मुस्तफ़ा अहमद अल-हवसावी रावलपिंडी में गिरफ़्तार।
2006 – पाकिस्तान में अलकायदा और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में 100 लोग मारे गये।
2007 – अर्जेन्टीना ने भारत द्वारा अदालती कार्रवाही के लिए क्वात्रोची के प्रत्यर्पण दस्तावेज स्वीकृत किये।
2008 – महाराष्ट्र के राज्यपाल एस.एम. कृष्णा ने अपने पद से इस्तीफा दिया। भारत ने समुद्र से ज़मीन पर हमला करने वाले ‘ब्रह्मोस’ मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2009 – भारतीय उद्योगपति विजय माल्या ने 18 लाख रुपये में बापू की विरासत को ख़रीदा।
2009 – इफ्को (इंडियन फार्मा फर्टिलाइजर कोउपरेटिव लिमिटेड) एक करोड़ टन उर्वरक की वार्षिक बिक्री करने वाली विश्व की पहली कम्पनी बनी।
2009 – बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने 48 परोपकारी दिग्गज़ों की लिस्ट में टेलिकॉम किंग सुनील मित्तल और प्रवासी व्यापारी अनिल अग्रवाल समेत चार भारतीयों के नाम शामिल किये।
2010 – इसरो द्वारा विकसित तीन टन की भार वहन क्षमता वाले साउंडिंग रॉकेट का आंध्र प्रदेश के श्री हरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से सफल परीक्षण।
2018 – द शेप ऑफ वाटर ने 90वें अकादमी पुरस्कार पर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक सहित चार ऑस्कर जीते।
जन्म
1965 – परगट सिंह – भारतीय हॉकी के बेहतरीन परिरक्षकों (डिफेंडर) में से एक रहे हैं।
1961 – कपिल पाटिल – जानेमाने भारतीय राजनीतिज्ञ, केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री।
1959 – शिवराज सिंह चौहान – ‘भारतीय जनता पार्टी’ के वरिष्ठ नेता एवं ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ के समर्पित कार्यकर्ता।
1913 – गंगूबाई हंगल – ‘भारतीय शास्त्रीय संगीत’ की प्रसिद्ध गायिका।
1916 – बीजू पटनायक – प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता तथा उड़ीसा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
1925 – वसंत साठे- पाँचवीं, छठी, सातवीं, आठवीं और नौवीं लोकसभा के सदस्य।
1934 – सोम ठाकुर – मुक्तक, ब्रजभाषा के छंद और बेमिसाल लोक गीतों के वरिष्ठ एवं लोकप्रिय रचनाकार।
1906 – सुमंत मूलगांवकर- पद्म भूषण से सम्मानित ‘टाटा मोटर्स’ के एमडी थे।
निधन
2010 – जी.पी. बिड़ला – भारत के प्रसिद्ध उद्यमियों में से एक थे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय
