श्रीनगर, 04 मार्च (हि.स.)। यूए – ईरान वार में ईरान के धार्मिक नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन के बाद जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन हुए जिसके बाद सुरश्रा को मद्देनजर रखने हुए कश्मीर में एहतियातन पाबंदियां लगा दी गई और इंटरनैट की स्पीड को कम कर दिया गया। आदेश के अनुसार यह लगाई गई पाबंदियां आज भी जारी रहेंगी जबकि मोबाइल इंटरनेट सर्विस को 2G से हाई स्पीड में बदलने पर रिव्यू के बाद फैसला लिया जाएगा। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि हालात का रिव्यू किया जा रहा है लेकिन कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आज भी पाबंदियां लागू रहेंगी।

उन्होंने कहा कि किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए श्रीनगर के डाउनटाउन और लाल चौक जैसे सेंसिटिव इलाकों में बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। उन्होंने आगे कहा, श्रीनगर में कानून-व्यवस्था की स्थिति कंट्रोल में है। इस बीच, जम्मू और कश्मीर के होम डिपार्टमेंट ने एक ऑर्डर में कहा कि पूरी घाटी में प्रीपेड मोबाइल इंटरनेट सर्विस को 4 मार्च रात 8 बजे तक 2 जी स्पीड तक सीमित कर दिया गया है जो 128 केबीपीएस से ज़्यादा नहीं होगी।

एक ऑफिशियल ऑर्डर में कहा गया है कि अधिकारियों द्वारा मौजूदा हालात का जायजा लेने के बाद ये निर्देश टेम्पररी सस्पेंशन ऑफ टेलीकम्युनिकेशन सर्विसेज रूल्स, 2024, और टेलीकम्युनिकेशन एक्ट, 2023 के सेक्शन 20 के तहत जारी किए गए थे।
ऑर्डर में कहा गया है कि 1 मार्च को पूरे कश्मीर में एहतियातन पाबंदियां लगाई गई थीं। इसमें आगे कहा गया, यह फैसला इस डर को देखते हुए लिया गया कि हाई-स्पीड इंटरनेट सर्विस का गलत इस्तेमाल हो सकता है, जिससे पब्लिक ऑर्डर पर असर पड़ सकता है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / रमेश गुप्ता
