उज्जैन, 28 जनवरी (हि.स.)। आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, भोपाल द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत, भारत सरकार के ‘माय भारत’ (युवा मामले विभाग और खेल मंत्रालय) के 36 पदाधिकारियों के दल ने बुधवार को महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन किए।

दर्शन उपरांत प्रशिक्षु दल ने भगवान के दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर प्रबंध समिति द्वारा प्रदाय की जाने सुविधाओं एवं भीड़ प्रबंधन व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से अधिकारियों का स्वागत किया गया।

—————
हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्वेल
