उज्जैन , 14 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन में शनिवार को नेशनल लोक अदालत में नगर निगम के सभी 6 झोन में सम्पत्तिकर जमा करवाने के लिए शिविर लगाए गए। एक ही दिन में सभी 6 झोन से 453.4 लाख रू. की राशि जमा हो गई। निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा की मेहनत रंग लाई।

मिश्रा ने बताया कि शाम 7 बजे की स्थिति में झोनवार जमा राशि इसप्रकार रही-झोन 1 में 40.21 लाख रू., झोन 2 में 68.43 लाख रू.,झोन 3 में 48.35 लाख रू.,झोन 4 में 54.01 लाख रू.,झोन 5 में 52.31 लाख रू. तथा झोन 6 में 142.32 लाख रू. जमा हुए। इसप्रकार सभी 6 झोन में सम्पत्ति कर जमा करवाने के लिए कुल 405.64 लाख रू. जमा हुए। उन्होने बताया कि जलकर के रूप में सभी 6 झोनों के कुल 47.75 लाख रू. जमा हुए। इसप्रकार एक ही दिन में नगर निगम के खजाने में कुल 453.4 लाख रू. जमा हो।
आयुक्त भोंडवे ने किया अवलोकननगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे ने शनिवार को नेशनल लोक अदालत अंतर्गत नगर निगम के झोन क्रं.-6 में आयोजित शिविरं में पहुंचकर संपत्तिकरदाता से चर्चा की। उन्होने डिजिटल पीओएस मशीन के माध्यम से संपत्तिकर जमा करने की सराहना की। अपर आयुक्त पवन कुमार सिंह, उपायुक्त संजेश गुप्ता, सहायक आयुक्त पवन फूलफकिर उपस्थित थे।
महापौर ने किया निरीक्षणनगर निगम द्वारा शनिवार को समस्त जोन कार्यालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें बकाया संपत्तिकर एवं जलकर दाताओं ने बकाया संपत्ति कर जमा कर अधिभार में दी जा रही छूट का लाभ लिया। महापौर मुकेश टटवाल ने जोन 5 का निरीक्षण कर नागरिकों से चर्चा की। एमआईसी सदस्य रजत मेहता, जितेंद्र कुवाल, जोन अध्यक्ष पुरुषोत्तम मालवीय, जोन के कर्मचारी उपस्थित थे।
क्यूआर कोड स्कैन कर जमा कराया संपत्ति करशनिवार को नगर निगम द्वारा समस्त जोन अंतर्गत नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। शहर के करदाताओं ने अपना बकाया संपत्ति कर एवं जलकर की राशि जमा करवाई। निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देश पर सभी जोन में क्यूआर कोड मशीन के माध्यम से भी करदाताओं ने संपत्ति कर जमा किया गया। इससे समय की भी बचत हुई। बड़े बकायदारों द्वारा बकाया कर की राशि जमा करने पर जोन में उपस्थित अधिकारियों ने उनका सम्मान किया।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्वेल
