लखनऊ, 08 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में लगातार आईएएस और आईपीएस के तबादले हो रहे हैं। इसी क्रम में शासन ने बुधवार को पांच आईएएस अफसरों का तबादला किया है।

शासन की ओर से जारी सूची के मुताबिक, प्रतीक्षारत गुंजन द्विवेदी को मिशन निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), रत्नेश सिंह को अपर निदेशक, उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी लखनऊ, अशोक कुमार को सचिव उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज से विशेष सचिव, सिंचाई, जल संसाधन एवं परती भूमि विकास विभाग तथा कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग उत्तर प्रदेश, गिरिजेश कुमार त्यागी को विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग, उप्र शासन तथा कुलसचिव, डा. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ से सचिव, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज का प्रभार सौंपा गया है।
इनके अलावा अनीता वर्मा सिंह को विशेष सचिव, सिंचाई, जल संसाधन एवं परती भूमि विकास विभाग तथा कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग, उत्तर प्रदेश शासन को विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग, उप्र शासन तथा कुलसचिव, डा. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ भेजा गया है।———–
हिन्दुस्थान समाचार / दीपक
