वाराणसी, 10 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में सर्किट हाउस में राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा ने मंगलवार को

जनसुनवाई कर महिलाओं से जुड़े मामलों का त्वरित निस्तारण किया। इस दौरान कुछ प्रकरण में विधि प्राधिकरण के अधिकारियों की भूमिका को देखते हुए उन्हें सौंप दिया गया।
राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा ने कहा कि आयोग महिलाओं के अधिकार और सुरक्षा के लिए निरंतर सुनवाई करा रहा है। आयोग की सुनवाई के दौरान पीड़ित महसूस कर रही महिलाएं अपना विषय बिंदु रख सकती हैं। जिस भी विभाग के अधिकारी महिला प्रकरण को गंभीरता से नहीं ले रहे है, उस शिकायत को आयोग तक पहुंचा सकती है। राज्य महिला आयोग प्रत्येक मामले में दोनों पक्षों को सुनता है और तथ्य के आधार पर कार्रवाई करता है। आज सुनवाई के दौरान उनके सामने 77 प्रकरण आए थे। जिसमें 41 प्रकरणों का निस्तारण हो चुका है, जबकि 33 मामले अभी आयोग के समक्ष लंबित हैं।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / शरद
