जयपुर, 10 फ़रवरी (हि.स.)। उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दीया कुमारी बुधवार (11 फरवरी) को प्रातः 11 बजे राजस्थान विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत करेंगी। बजट प्रस्तुति से पहले मंगलवार को उप मुख्यमंत्री कार्यालय में बजट को अंतिम रूप दिया गया।

इस अवसर पर प्रमुख शासन सचिव (वित्त) वैभव गालरिया, शासन सचिव वित्त (व्यय) टीना सोनी, शासन सचिव वित्त (बजट) राजन विशाल, शासन सचिव वित्त (राजस्व) कुमारपाल गौतम तथा निदेशक वित्त (बजट) बृजेश किशोर शर्मा उपस्थित रहे।

—————
हिन्दुस्थान समाचार / रोहित
