रांची, 13 मार्च (हि.स.)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) रांची महानगर इकाई और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) इकाई के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डॉ राजीव मनोहर से शिष्टाचार मुलाकात की।

साथ ही कुलपति के पदभार ग्रहण करने पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी।
मुलाकात के दौरान विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधियों ने कुलपति के साथ विश्वविद्यालय परिसर की वर्तमान स्थिति और छात्र-छात्राओं को हो रही विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। परिषद ने कुलपति से विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था और छात्र सुविधाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए त्वरित कदम उठाने का आग्रह किया।
साथ ही विश्वविद्यालय इकाई ने कुलपति से आग्रह किया आगामी समय में विश्वविद्यालय की सभी समस्याओं का समय पर समाधान किया जाए, ताकि पठन-पाठन का माहौल सुचारु बना रहे।
वहीं मौके पर कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने परिषद के सदस्यों की बातों को गंभीरता से सुना और छात्रहित में कार्य करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर एबीवीपी के दिशा दित्य (केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य), शुभम पुरोहित (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य), तुषार शर्मा (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य) और ओपी शुक्ला के अलावा विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष प्रियांशु तिवारी, हर्षित पांडे, आनंद राय, अभिनव सिन्हा, मिथिलेश गुप्ता, अन्नू कुमारी, उज्ज्वल सिंह, अंकित तिवारी, अर्णव अतुल और निखिल साहू सहित अन्य मौजूद थे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak
