अररिया 09 फरवरी(हि.स.)। एसएसबी 56वीं बटालियन और बथनाहा थाना पुलिस ने सोमवार को बनेलीपट्टी से पूर्णिया जाने वाली सुपर हमसफर बस में छापेमारी कर सोलह किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार दोनों तस्कर मुंगेर जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टीकारामपुर मरर टोला के रहने वाले हैं। गिरफ्तार तस्करों में एक 23 साल का प्रिंस कुमार पिता शम्भू यादव और दूसरा 22 वर्षीय गुलशन कुमार पिता रामबदन यादव है।

एसएसबी और पुलिस ने मिले गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की। दोनों गिरफ्तार युवक अपने अपने बैग में गांजा को रखे हुए था। कागजी कार्रवाई के बाद एसएसबी ने गिरफ्तार दोनों तस्करों और गांजा को बथनाहा थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया जिसके बाद बथनाहा थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर
