धर्मशाला, 12 मार्च (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा सितंबर 2025 में संचालित राज्य मुक्त विद्यालय के आठवीं, दसवीं तथा जमा दो के पुनर्मूल्यांकन एवं पुनर्निरीक्षण का परिणाम वीरवार को घोषित कर दिया। बोर्ड अध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा ने बताया कि संबंधित अभ्यर्थी अपना पुनर्मूल्यांकन/पुनर्निरीक्षण का परिणाम हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

डॉ. शर्मा ने कहा कि यदि किसी अभ्यर्थी को इस संबंध में अधिक जानकारी की आवश्यकता हो तो वे बोर्ड कार्यालय की संबंधित शाखाओं से संपर्क कर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन से संबंधित जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01892-242158 तथा पुनर्निरीक्षण से संबंधित जानकारी के लिए 01892-242122 पर संपर्क किया जा सकता है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया
