Jammu, 14 मार्च (हि.स.)। आज कटरा-रियासी मार्ग पर डीडी मोड़ के पास एक सड़क हादसा हो हुआ जिसमें 3 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार जेके02वी-0071 वाली एक कार की टक्कर रजिस्ट्रेशन नंबर जेके02एडब्लू-2064 वाले एक टेम्पो से हो गई। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घायल व्यक्तियों को तुरंत इलाज के लिए कटरा ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को जम्मू रेफर कर दिया गया।
घायलों की पहचान प्रिया देवी पत्नी करण कुमार निवासी बरनाई बंतलाब, जम्मू, राहुल देव सिंह आयु 32 वर्ष पुत्र कुलवीर सिंह निवासी सेरबढ़, कटरा, जिला रियासी व माखन सिंह पुत्र सुरम सिंह निवासी सिरला, तहसील और जिला रियासी के रूप में हुई है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / SONIA LALOTRA
