कठुआ, 10 फरवरी (हि.स.)। जिला कार्यक्रम अधिकारी कठुआ ने यूआईडीएआई के सहयोग से राजकीय महिला महाविद्यालय कठुआ में आधार ऑपरेटरों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा ने किया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य आधार नामांकन व अपडेट प्रक्रिया में डाटा की शुद्धता, गोपनीयता सुरक्षा और डिजिटल सावधानियों के प्रति प्रतिभागियों को जागरूक करना रहा। मास्टर ट्रेनर सुमित भटनागर ने गलत डाटा एंट्री से उत्पन्न चुनौतियों, गोपनीयता जोखिमों और सही दस्तावेजीकरण पर जानकारी दी। उपायुक्त ने सभी पात्र लाभार्थियों के समयबद्ध नामांकन के साथ-साथ डाटा की गोपनीयता और अखंडता बनाए रखने पर जोर दिया। कार्यक्रम का समापन प्रश्नदृउत्तर सत्र के साथ हुआ।

—————
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया
