प्रयागराज, 23 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित धूमनगंज थाना क्षेत्र के मुंडेरा मुहल्ले में रविवार देर रात कमरे के अंदर फंदे से बारहवीं के छात्र का शव लटका पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस उपायुक्त (नगर) मनीष कुमार शांडिल्य ने सोमवार को बताया कि धूमनगंज थाना क्षेत्र के मुंडेरा मुहल्ला निवासी समीर यादव (२0) का शव रविवार देर रात फंदे से लटका पाया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।परिवार के लोगों ने बताया कि वह बारहवीं कक्षा की परीक्षा दे रहा था। सोमवार को गणित का पेपर था। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

————
हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल
