पौड़ी गढ़वाल, 10 फ़रवरी (हि.स.)।

विभिन्न मांगों को लेकर मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों ने लोनिवि दुगडडा निर्माण खंड के कार्यालय में मंगलवार को धरना दिया। संघ के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि जल्द समस्याओं का हल नहीं होने पर आंदोलन को उग्र किया जाएगा।

आज लोनिवि कार्यालय निर्माण खंड दुगडडा के कार्यालय में धरना देते हुए खंडी अध्यक्ष अजय कुमार, सचिव नीरज गुंसाई ने कहा कि मिनिस्ट्रीयल संवर्ग के पारस्पिक स्थानांतरण नहीं किए जाने और पदोन्नति से वंछित कर्मचारियों की पदोन्नति नहीं होती है तब तक प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर आंदोलन जारी रहेगा।
उन्होंने जल्द ही समस्याओं के हल की मांग उठाई। इस मौके पर बुद्धि बल्लभ नौटियाल, बुद्धि लाल, महावीर कठैत, अमित पंत, पवन सिंह रावत, दीपक शाही, सुरेंद्र गोदियाल, अनीता देवी आदि शामिल रहे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह
