जम्मू,, 08 फ़रवरी (हि.स.)।

जम्मू में कलाकारों ने सरकार द्वारा श्रीनगर में चुपके से एमओआईबी का स्टेट ऑफिस खोलने और जम्मू के साथ भेदभाव करने के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सूचना सबसे बड़ा हथियार है, लेकिन जम्मू को इस महत्वपूर्ण सूचना के अधिकार से वंचित किया जा रहा है। कलाकारों ने सरकार से जम्मू में भी समान अवसर और सूचना तक पहुंच सुनिश्चित करने की मांग की।

—————
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता
