अररिया 14 मार्च(हि.स.)। बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के सचिव रमेश सिंह ने फारबिसगंज के पोखर बस्ती में गुरुवार की रात जब्त किए गए कालाबाजारी के 261 गैस सिलेंडर मामले में जांच कर एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग एसडीओ से की है।मामले को लेकर जदयू प्रदेश सचिव रमेश सिंह ने एसडीओ को आवेदन देकर आम उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर मिलने में हो रही परेशानी के मद्देनजर सरकार की इससे बदनामी होने की बात कही गई है।

एसडीओ को सौंपे गए ज्ञापन में जदयू नेता ने कहा कि अनुमंडल क्षेत्र में गैस एजेंसी और कंपनी द्वारा समय सीमा पर गैस उपलब्ध नहीं करने के कारण आमजनों में आक्रोश होने की बात कही।कंपनी एवं एजेंसी के द्वारा ऑनलाइन बुकिंग करने को कहे जाने के बावजूद ऑनलाइन बुकिंग नहीं होने के कारण गैस सिलेंडर नहीं मिलने की बात कही गई।वहीं आवेदन में पिछले दिनों पोखर बस्ती में जब्त किए 261 गैस सिलेंडर मामले में किस एजेंसी के द्वारा कालाबाजारी के लिए रिहाईशी इलाके में स्टॉक किया गया था,उनके खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की गई है।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर
