मरादाबाद, 29 जनवरी (हि.स.)। खेल निदेशालय खेल भवन लखनऊ उप्र एवं उत्तर प्रदेश प्रदेशीय क्रीड़ा संघ के संयुक्त तत्वाधान में नेता जी सुभाष चन्द्र बोस सोनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम रामगंगा विहार में प्रदेश स्तरीय तीन दिवसीय समन्वय सीनियर पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता का आज शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उदघाटन मुरादाबाद परिक्षेत्र के उप महानिरीक्षक मुनिराज जी द्वारा किया गया। डीआईजी ने कहा कि कुश्ती भारत की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने आगे कहा कि यह खेल आज न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है, बल्कि सरकार की ओर से मिल रहे प्रोत्साहन के चलते यह आधुनिक खेल की दिशा में भी निरंतर आगे बढ़ रहा है।

पुलिस उप महानिरीक्षक मुनिराज जी ने गुरुवार काे बताया कुश्ती एक ऐसा खेल है जो हर वर्ग, हर क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। उन्होंने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर कहा कि हार और जीत से ऊपर उठकर आत्मविश्वास और अभ्यास को महत्व देना चाहिए।

इस अवसर पर क्षेत्रीय कीडाधिकारी चंचल मिश्रा, कीड़ाधिकारी सुनील कुमार सिंह, उत्तर प्रदेश ओलम्पिक संघ के संयुक्त सचिव डा. अजय पाठक, उप्र कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव राजकुमार मिश्रा, सचिव पवन कुमार सिसोदिया, आसिफ सिद्दीक्की, वीर सिंह यादव, दिनेश कुमार सिंह सिसोदिया, विवेक कुमार प्रजापति, सुनील चौधरी, धर्मदेव भाठी, प्रवीण ठेकेदार, गोरख यादव, गोविन्द कुमार यादव, ललिता चौहान, नेहा सिंह, सचिन कुमार विश्नोई, धीरज कुमार, रामकृपाल, प्रदीप कुमार, अंकित अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल
