अररिया 08 फरवरी(हि.स.)। केन्द्र सरकार और बिहार सरकार की ओर से आगामी वित्तीय वर्ष को लेकर घोषित बजट को लेकर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री विजय कुमार मंडल और भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने संयुक्त रूप से रविवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया।

पूर्व मंत्री विजय कुमार मंडल ने केंद्रीय बजट को देश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाला बजट करार दिया। बजट में किसान, युवा, महिला, गरीब एवं मध्यम वर्ग के हितों का विशेष ध्यान रखने वाला बताया गया। वहीं बिहार बजट को राज्य के विकास की दिशा में मील का पत्थर बताते हुए उन्होंने कहा कि यह बजट शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार और उद्योग को मजबूती प्रदान करेगा। बिहार बजट में ज्ञान, ईमान, विज्ञान, अरमान और सम्मान का समावेश कर 2005 से 11 गुना बड़ा बजट है।
भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार बिहार के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है और बजट उसी सोच का प्रतिबिंब है।
मौके पर भाजपा जिला महामंत्री आकाश राज, उपाध्यक्ष विजय विश्वास, प्रमुख सुशील सिंह, मंडल अध्यक्ष रविंद्र ठाकुर, महेश साह,कुमोद झा,दयानंद मंडल,योगेन्द्र विश्वास सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर
