मेदिनीपुर, 24 फरवरी (हि. स.)। जिले के केलेघाई नदी किनारे अवैध पोस्ता खेती के खिलाफ बड़ा पुलिस ने अभियान चलाया।

गुप्त सूत्र से जानकारी मिलने पर पूर्व मेदिनीपुर जिले के पोटाशपुर-एक ब्लॉक क्षेत्र में संयुक्त रूप से यह मादक विरोधी अभियान संचालित किया गया। अभियान में कुछ बीघा जमीन पर उगाई पोस्ता की फसल नष्ट कर दी गई और घटनास्थल से लगभग 140 किलो पोस्ता और ढुली जब्त की गई। मंगलवार को पुलिस सूत्रों से पता चला कि जब्त कच्चा माल तस्करी के उद्देश्य से रखा गया था।

विशेषज्ञों के अनुसार, पोस्ता के पौधे की गोंद से अफीम बनाई जाती है, जो एक प्रतिबंधित मादक पदार्थ है। एक बीघा जमीन पर पोस्ता खेती करके भारी धन कमाने की संभावना के कारण कुछ असामाजिक व्यक्ति इस अवैध खेती में शामिल हो रहे हैं, ऐसा अनुमान है।
वरिष्ठ जिला पुलिस अधीक्षक मिथुन कुमार दे ने कहा कि मादक विरोधी अभियान चलाकर कुछ बीघा अवैध पोस्ता की खेती नष्ट की गई। मामले की जांच शुरू हो गई है। इसके साथ जुड़े लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के अभियान तेज किए जाएंगे ताकि क्षेत्र में अवैध मादक तस्करी न बढ़े।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता
