खूंटी, 12 अप्रैल (हि.स.)। झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की ओर से आयोजित झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 रविवार को शांति पूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो गई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पहली पाली की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से शुरू हुई ।

एसडीएम दीपेश कुमारी, एलआरडीसी अरविंद कुमार ओझा, मुरहू के अंचलाधिकारी शंकर कुमार विद्यार्थी, एसडीपीओ वरूण कुमार रजक, डीएसपी रामप्रवेश कुमार ने खूंटी और मुरहू के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
जिले में कुल 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, हैं, जहां 4668 अभ्यर्थी को परीक्षा में शामिल होना था, पर कितने अनुपस्थित रहे, इसकी जानकारी प्रशासन की ओर से नहीं दी गई। परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की गई।
शिक्षा पदाधिकारी ने नहीं उठाया फोन
परीक्षा के संबंध में जानकारी लेने के लिए जब जिला शिक्षा पदाधिकारी अपरूपा पाल चौधरी से मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, पर उन्होंने फोन नहीं उठाया।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / अनिल मिश्रा
