जोधपुर, 16 फरवरी (हि.स.)। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय के आंगिक यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ नैचुरोपैथी एंड योगिक साइंसेज एवं यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ होम्योपैथी में वार्षिक अंतर-कक्षीय खेल प्रतियोगिता आयुर्घोष 2026 के अंतर्गत आज विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।

कुलगुरु प्रोफेसर (वैद्य) गोविंद सहाय शुक्ल ने कहा कि खेल केवल शारीरिक सुदृढ़ता का माध्यम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण आधार हैं। इस श्रृंखला में अब तक खो खो (गल्र्स) में बीएनवाईएस 2024 बैच विजेता रही, टग ऑफ वार बीएचएमस 2023 (बॉयज) बैच, 2024 बैच (गल्र्स)विजेता रही। अन्य खेलों के फाइनल 17 फरवरी 6 को आयोजित होंगे। आयुर्घोष 2026 में विश्वविद्यालय के आंगिक नैचुरोपैथी एवं होम्योपैथी महाविद्यालयों से 200 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं तथा प्रतियोगिता के अंतर्गत 12 खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है जिसके सफल संचालन के लिए महाविद्यालयों के खेल प्रभारी डॉ. विक्रांत त्रिपाठी एवं डॉ. अजीत सिंह चारण को समन्वयक नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर प्राचार्य पीजीआईए प्रो. चंदन सिंह, होम्योपैथिक प्राचार्य डॉ. गौरव नागर, योग एवं नेचुरोपैथी प्राचार्य डॉ. चंद्रभान शर्मा, बीएससी नर्सिंग प्राचार्य डॉ. दिनेश राय, पीजीआई खेल प्रभारी डॉ अरुण दाधीच सहित विभिन्न महाविद्यालयों के शिक्षकग तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश
