गुवाहाटी, 02 मार्च (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने ख्रिंग ख्रिंग बैथो पूजा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया संदेश में विशेष रूप से सोनोवाल कछारी समुदाय के लोगों को बधाई दी, जो पूरे असम में पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ इस पर्व को मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह पावन पर्व समुदाय की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक परंपराओं का प्रतीक है।

डॉ. सरमा ने बैथो देवता से प्रार्थना की कि वे सभी के जीवन में सुख-शांति, कल्याण और समृद्धि प्रदान करें। उन्होंने इस शुभ अवसर पर असम के सर्वांगीण विकास और सभी लोगों के कल्याण की कामना भी की।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश
