गरियाबंद, 27 फरवरी (हि.स.)। कलेक्टर बीएस उइके की अध्यक्षता में जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक सोमवार 2 मार्च को दोपहर 2 बजे से जिला कार्यालय के सभाकक्ष में रखी गई है। जिसमें जलाशयों में उपलब्ध जल की मात्रा एवं रबी सिंचाई और वर्ष 2025-26 में खरीफ सिंचाई का लक्ष्य एवं उपलब्धि की समीक्षा की जाएगी।

—————

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर
