
रामगढ़, 25 जनवरी (हि.स.)।

रामगढ़ जिले के चुटुपालू घाटी में रविवार को एक ट्रक ने गायों से भरी पिकअप वैन को टक्कर मार दी। इस घटना में घायल पिकअप वैन के चालक का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। घटनास्थल पर पहुंचे रामगढ़ थाना के सब इंस्पेक्टर मंजेश कुमार ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक संख्या सीजी 14 एमआर 9674 ने आगे आगे जा रही पिकअप वैन जेएच 09 एजे 2600 को टक्कर मारी थी।गायों को दूसरी वाहन से रवाना कर दिया गया।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश
