आरोपी के कब्जा से एक किलो 622 ग्राम अवैध चरस बरामद

गुरुग्राम, 08 फ़रवरी (हि.स.)। पुलिस ने नेपाल मूल के एक आरोपी को अवैध चरस सहित काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने रविवार को बताया कि पहचान बहत्तर बुद्धा निवासी जिला रुक्म (नेपाल) के रूप में हुई।
जानकारी के अनुसार अपराध शाखा सैक्टर-39 की पुलिस टीम ने नजदीक किंगडम ऑफ ड्रीम्स सैक्टर-29 से एक युवक को अवैध मादक पदार्थ चरस सहित काबू किया।
आरोपी के कब्जा से एक किलो 622 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना डीएलएफ सैक्टर-29 में एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया।
पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी नेपाल से बस के माध्यम से आता है। उसके कब्जा से बरामद हुई चरस इसने नेपाल से सात लाख रूपये में खरीदा था। गुरुग्राम में इसे छोटी-छोटी मात्रा में बेचने की फिराक में था।गुरुग्राम पुलिस द्वारा उसे पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर
