अररिया, 30 जनवरी(हि.स.)।

फारबिसगंज के मानिकपुर में केन्द्र सरकार की ओर से मनरेगा कानून को समाप्त कर विकसित भारत जीरामजी अधिनियम लाए जाने के विरोध में जन जागरण शक्ति संगठन और कांग्रेस पार्टी की ओर से जन जागरूकता को लेकर मनरेगा शव यात्रा निकाला गया।
महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर शुक्रवार को मानिकपुर बुर्जा चौक से निकला जागरूकता मनरेगा शव यात्रा की अध्यक्षता जन जागरण शक्ति संगठन के मायानंद ऋषिदेव ने की,जबकि कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष गुलाबचंद ऋषिदेव ने संचालन किया। बुर्जा चौक से निकला यह पैदल यात्रा सिमराहा रेणु गेट तक हुई,जहां यह यात्रा नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गई।
मौके पर वक्ताओं ने केन्द्र सरकार की मनरेगा कानून को समाप्त कर नए नामकरण के तहत वी भी जीरामजी अधिनियम लाए जाने का कड़ा विरोध किया और केन्द्र की सरकार पर महात्मा गांधी के शहादत को भूलकर उनके नाम को गौण करने की साजिश करार दिया।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर
