फिरोजाबाद, 21 मार्च (हि.स.)। थाना टूण्डला पुलिस टीम ने शनिवार को जानलेवा हमला कर तीन लोगों को घायल करने के मामले में वाछिंत पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

थाना टूंडला क्षेत्र के ग्राम त्रिलोकपुर में ओमप्रकाश आदि ने आग्नेय अस्त्र से हमला कर दिया था। जिसमें नीलम, रेखा व मोहित घायल हो गये थे। पुलिस पूछताछ में सामने आया था कि सड़क के किनारे उपले पड़े थे जो किसी ट्रैक्टर द्वारा कुचल दिये गये थे। इसी बात से क्षुब्ध होकर ओमप्रकाश पक्ष ने गाली गलोच की व आग्नेय अस्त्र से हमला किया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी।
थाना प्रभारी टूंडला अनिल कुमार सिंह ने शनिवार को पुलिस टीम के साथ इस मामले में वांछित अभियुक्त पुष्पेन्द्र पुत्र ओमप्रकाश, पवन पुत्र ओमप्रकाश, उदयवीर उर्फ लालबहादुर पुत्र ओमप्रकाश से घटना में प्रयुक्त एक तमन्चा 315 वोर व एक जिन्दा कारतूस के साथ व अभियुक्त ओमप्रकाश पुत्र तुलसीराम व गजेन्द्र उर्फ शेटटी पुत्र ओमप्रकाश समस्त निवासीगण त्रिलोकपुर थाना टूंडला को घटना में प्रयुक्त एक तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक खोखा कारतूस 315 बोर के गिरफ्तार किया है।
———–
हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़
