जींद, 15 अप्रैल (हि.स.)। सीआईए स्टाफ नरवाना ने गांव हंसडेहर के निकट एक व्यक्ति को काबू कर उसके कब्जे से पांच सौ प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद की है। गढी थाना पुलिस पकडे गए आरोपित से पूछताछ कर रही है। सीआईए स्टाफ नरवाना को सूचना मिली थी कि गांव हंसडेहर के निकट एक व्यक्ति नशीले पदार्थ बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए व्यक्ति को काबू कर लिया। पुलिस कर्मियों ने व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 500 गोली प्रतिबंधित ट्रामाडोल की बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में व्यक्ति की पहचान गांव हंसडेहर निवासी नानकचंद के रूप मे हुई। गढी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर नानक चंद के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

नरवाना सीआईए प्रभारी सुखदेव सिंह ने बुधवार को बताया कि सूचना के आधार पर आरोपित को प्रतिबंधित नशीली गोलियों के साथ पकड़ा है। आरोपित से पूछताछ की जा रही है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा
