जींद, 16 फ़रवरी (हि.स.)। कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने सोमवार को लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रिषिपाल हैबतपुर ने की। धरने पर कांग्रेस वरिष्ठ नेता जितेंद्र बघेल, सफीदों पूर्व विधायक सुभाष गांगोली मौजूद रहे। धरने के दौरान अमेरिका के दबाव में की गई ट्रेड डील से किसानों को होने वाले नुकसान को लेकर रोष जताया गया। वहीं सरकार द्वारा वृद्धावस्था पेंशन काटने, गरीबों के राशन कार्ड काटने, हरियाणा लोक सेवा आयोग के द्वारा नौकरियों में हरियाणा के युवाओं की अनदेखी और बाहरी युवाओं को नौकरी देने पर रोष जताया गया।

कांग्रेस वरिष्ठ नेता जितेंद्र बघेल ने कहा कि वृद्ध लोगों की बुढ़ापा पेंशन काटी गई है, उनकी पेंशन बहाल कि जाए, युवाओं को रोजगार दिया जाए। क्योंकि हरियाणा के युवा इतने पढ़े लिखे हैं जो हर चीज में सक्षम हैं। इसके साथ ही अमेरिका के साथ ट्रेड समझौता हुआ है, उस पर 18 प्रतिशत टैक्स लगाया है। जो हमें बहुत नुकसान पहुुंचाएगी। किसानों को लचर बनाने के लिए व्यवस्था उनको कमजोर स्थिति में लाने के लिए यह भाजपा सरकार की सोची समझी चाल है। इसलिए डीआरओ जींद के माध्यम से ज्ञापन दिया है ताकि हमारी बात महामहिम राष्ट्रपति तक पहुंचाई जाए। कांग्रेस पार्टी पूरे हरियाणा में इसको पूरे जोर से विरोध कर रही है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष रिषिपाल हैबतपुर ने कहा कि भाजपा तीन काले कानून के बारे में भी यही कहती थी किसानों को आतंकवादी बताया। उन्होंने किसानों को अर्बन नक्सल बताया। भाजपा जो कहती है, वह करती नही है। भाजपा हमेशा दुष्प्रचार करती है। भाजपा को हमेशा अपने गिरेबार में झांकना चाहिए। भाजपा के जितने भी लोग हैं, झूठ बोलने के अलावा कोई काम नहीं करते हैं। राहुल गांधी ने कहा था एक्सीम फाइल में बहुत माल है लेकिन अभीतक रिलीज नही किया गया है। उस मॉल में कौन-कौन शामिल हो सकते हैं, खुद प्रधानमंत्री भाषण नहीं दे पा रहे हैं।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा
