जींद, 01 अप्रैल (हि.स.)। सफीदों खंड के गांव बहादुगढ़ में निजी अकेडमी कबड्डी कोच से परेशान हो कर एक व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना सफीदों पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर कोच के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव बहादुरगढ़ निवासी 40 वर्षीय सीताराम ने बुधवार को पशुबाड़े में फांसी का फंदा लगा आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर सदर थाना सफीदों पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक के भाई हरिओम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी भतीजी गांव में कबड्डी अकेडमी चलाने वाले कोच प्रेम के पास कोचिंग लेने जाती थी। वह खेल के नाम पर लड़कियों को बाहर भी ले जाता था। वापस लौटने पर उसकी भतीजी ने प्रेम द्वारा अश£ील हकरत किए जाने की शिकायत की थी। जिस पर उन्होंने लड़की को हटा लिया था। बाद में पंचायत हुई थी। आरोपित द्वारा उसके भाई से दुव्र्यवहार भी किया गया। जिसके चलते उसका भाई सीताराम परेशान था। कोच प्रेम से परेशान हो कर उसके भाई ने फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। सदर थाना सफीदों प्रभारी राजेश ने बताया कि मृतक के भाई ने आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। फिलहाल आरोपित कोच के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा
