रामगढ़, 31 जनवरी (हि.स.)। नगर निकाय चुनाव में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। रामगढ़ थाने में सहायक निर्वाचित पदाधिकारी (अध्यक्ष पद) नगर परिषद सह श्रम अधीक्षक अनिल कुमार रंजन ने जेएलकेएम के जिला अध्यक्ष देवानंद कुमार महतो, प्रवक्ता संतोष कुमार महतो और नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी अनीता कुमारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। कांड संख्या 25/26 में कहा गया है कि गैर दलीय चुनाव होने के बावजूद राजनीतिक दल झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की ओर से अपने लेटर पैड पर नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी वार्ड 27 निवासी अनिता कुमारी के नाम की घोषणा की गई है। प्रत्याशी का परिचय और 10 सुत्री विजन एवं जनता के नाम संदेश जारी किया गया है, जो पूर्णतः आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।

—————
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश
