रांची, 13 मार्च (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुक्रवार को देशभर के 9.32 करोड़ किसानों को जिसमें झारखंड के 18.8 लाख किसान भी शामिल हैं, को पीएम किसान सम्मान निधि का 22वीं किस्त किसानों के खाते में भेजे जाने का प्रदेश भाजपा ने स्वागत किया है।

प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने कहा कि मोदी सरकार गांव गरीब किसान के कल्याण केलिए संकल्पित और समर्पित है।
उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि किसान सम्मान निधि जो प्रतिवर्ष तीन किस्तों को मिलाकर छह हजार रुपये होती है, किसानों को बड़ी राहत प्रदान करती है। किसान खाद, बीज कीटनाशक दवाइयां खरीदने केलिए उधार और कर्ज लेने के लिए विवश नहीं है। समय पर किसान सम्मान निधि मिलने से किसान उसका कृषि कार्य में सदुपयोग भी करते हैं।
साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति झारखंड के किसानों की ओर से आभार प्रकट किया।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे
