मुंबई ,16 फरवरी (हि. स.) ।ठाणे मनपा ने पर्यावरण जन जागृति के लिए ‘माझी वसुंधरा’ मुहिम और हरित प्रतिज्ञा स्पर्धा 2026 का आयोजन किया है और मेयर शर्मिला पिंपोलकर और टीएमसी आयुक्त सौरभ राव ने ठाणे मनपा क्षेत्र के अंदर NGOs, कॉलेज, गांवों और प्राइवेट स्कूलों से इसमें हिस्सा लेने की अपील की है।

इस स्पर्धा का मेन मकसद लोगों में पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूकता पैदा करना, जन भागीदारी बढ़ाना और अभिनव पर्यावरण अनुकूल पहल को बढ़ावा देना है। यह स्पर्धा दो चरणों में होगी और पहले चरण के लिए 25 मार्च 2026 तक और दूसरे चरण के लिए 20 अगस्त 2026 तक जानकारी ऑनलाइन जमा करनी होगी। प्रतियोगिता के नतीजे 7 सितंबर 2026 को इंटरनेशनल क्लीन एयर डे के मौके पर घोषित किए जाएंगे।

इस प्रतियोगिता में चार समूह हैं और यह प्रतियोगिता NGOs के लिए मनपा स्तर पर, महाविद्यालय के लिए जिला स्तर पर और स्थानीय और निजी विद्यालयों के लिए वार्ड कमेटी लेवल पर आयोजित किया गया है।
NGOs के लिए रील/डॉक्यूमेंट्री प्रोडक्शन और ग्रीन प्लेज दोनों कैटेगरी में हिस्सा लेना ज़रूरी है और उन्हें हर फेज़ में कम से कम पांच टॉपिक पर वीडियो जमा करने होंगे। कॉलेजों को स्टूडेंट्स में से कम से कम 10 परसेंट या 200 ‘पर्यावरणविद राजदूत ’ चुनने होंगे और अलग-अलग एनवायरनमेंट फ्रेंडली एक्टिविटीज़ लागू करनी होंगी। स्कूलों को कम से कम एक से पांच पब्लिक अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित करने होंगे और अपनी जियो-टैग्ड तस्वीरें और सोशल मीडिया लिंक जमा करने होंगे।
ग्रीन प्लेज अथवा हरित शपथ रजिस्ट्रेशन राज्य सरकार की वेबसाइट पर ऑनलाइन करना होगा और यूएलबी में “ठाणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन” चुनना ज़रूरी है। शपथ के मुताबिक काम पूरा करने पर अलग से नंबर मिलेंगे। कॉम्पिटिशन के लिए आकर्षक इनामों की भी घोषणा की गई है। NG os के लिए पहले स्थान पर आने वाले को 1 लाख रुपये, दूसरे को 75 हज़ार रुपये और तीसरे को 50 हज़ार रुपये मिलेंगे, जबकि सांत्वना इनाम दिए जाएंगे। अलग-अलग लेवल पर कॉलेज और स्कूल के लिए भी कैश इनामों की घोषणा की गई है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / रवीन्द्र शर्मा
