नोएडा, 16 मार्च (हि.स.)। थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में रविवार की रात को एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

थाना नॉलेज पार्क के थाना प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह ने सोमवार बताया कि मृतक की पहचान गाजियाबाद के रहने वाले दीपक कुमार (24) के रूप में हुई है। बीती रात को थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच में जुट गई।
———-
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी
