-अभिलेखो का किया जाँच,दिये कई निर्देश

पूर्वी चंपारण,10 मार्च (हि.स.)। बेतिया रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय वार्षिक निरीक्षण को लेकर अनुमंडल कार्यालय पहुंचे। यहां अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष आनंद के मौजूदगी में अनुमंडल के पुलिसकर्मियों के द्वारा सर्वप्रथम डीआईजी हरकिशोर राय को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उसके बाद डीआईजी श्री राय अनुमंडल परिसर स्थित डीएसपी कार्यालय पहुंचे जहां बारी-बारी से सभी अभिलेखों का जांच किया। जांच के बाद डीआईजी श्री राय ने डीएसपी मनीष आनंद के साथ एक बैठक कर कई बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक के बाद डीआईजी हरकिशोर राय ने बताया कि वार्षिक निरीक्षण को लेकर पहुंचे हैं इस दौरान एसडीपीओ कार्यालय में अनुमंडल के विभिन्न स्थानों के रखे गए अभिलेख की जांच की गई है। चल रहे प्राथमिकी डायरी की भी जांच की गई। उन्होंने बताया कि क्राइम पेट्रोल को लेकर एसडीपीओ स्तर से क्या कार्रवाई हो रहा है इसका निरीक्षण किया गया है व कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
उन्होंने बताया कि पेंडिंग केस का करीब 40 प्रतिशत निष्पादन का काम हुआ है शेष मामले को भी शीघ्र में निष्पादन करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि सीमाई क्षेत्र में पुलिस गश्त तेज करने व अपराधियों को धर पकड़ करने के निर्देश दिया गया है। मौके पर इंस्पेक्टर रंजय कुमार रमेश कुमार महतो हरैया थाना अध्यक्ष किशन कुमार पासवान प्रभात कुमार सहित दर्जनों की संख्या में पुलिस पदाधिकारी व जवान मौजूद थे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार
