
गुवाहाटी, 27 जनवरी (हि.स.)। गुवाहाटी की दिसपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र इलाके के बेलतला सर्वे में अभियान चलाकर भारी मात्रा में हेरोइन समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बेलतला सर्वे इलाके में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान मारुति कार (एएस-01जीएल-2703) से 22.15 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया है। इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार तस्कर की पहचान संदीप राय (35, लीचूबागान) के रूप में की गई है। गिरफ्तार आरोपित हेरोइन को दो साबुनदानी के डिब्बी में छुपा कर ले जा रहा था। पुलिस इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर से सघन पूछताछ कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी
