कुपवाड़ा, 26 जनवरी (हि.स.)। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार इलाके में सोमवार को एक 30 वर्षीय सैन्य जवान की संदिग्ध हृदयाघात से मौत हो गई।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जीतू बेहरा (30) नामक सैन्य जवान की संदिग्ध हृदयाघात से मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि संदिग्ध हृदयाघात के बाद जवान गिर पड़ा जिसके बाद उसके शव को आगे की चिकित्सा-कानूनी और प्रशासनिक औपचारिकताओं के लिए सेना के हेलीकॉप्टर से श्रीनगर ले जाया गया। आगे की कार्यवाही जारी है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता
