जोधपुर, 02 फरवरी (हि.स.)। रेलवे द्वारा बीकानेर मंडल के रेवाड़ी-सादुलपुर रेलखंड पर तकनीकी कार्य कराए जाने के कारण जोधपुर आने वाली दो ट्रेनों का संचालन छह मई को प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि बीकानेर मंडल के रेवाड़ी-सादुलपुर रेलखंड के ट्रेस पासिंग लोकेशन पर रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) लांचिंग कार्य के चलते ट्रेन संख्या 22421 दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर सालासर सुपरफास्ट तथा ट्रेन संख्या 14824 रेवाड़ी-जोधपुर एक्सप्रेस प्रभावित रहेंगी।
उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 22421 सालासर सुपरफास्ट छह मई को (एक ट्रिप) अपने निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-लोहारू-सादुलपुर-रतनगढ़-डेगाना के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा-डेगाना होकर संचालित होगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग पर अटेली, नारनौल, नीमकाथाना, रींगस, फुलेरा, कुचामन सिटी एवं मकराना स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 14824 रेवाड़ी-जोधपुर एक्सप्रेस छह मई को (एक ट्रिप) रेवाड़ी से लोहारू स्टेशनों के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश
