जलपाईगुड़ी, 06 अप्रैल (हि.स.)। डाबग्राम-फूलबाड़ी विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार रंजनशील शर्मा ने नामांकन दाखिल करते ही जीत को लेकर बड़ा दावा किया है।

सोमवार को जलपाईगुड़ी जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में उन्होंने औपचारिक रूप से अपना नामांकन पत्र जमा किया।
नामांकन के बाद पत्रकारों से बातचीत में रंजनशील शर्मा ने आत्मविश्वास भरे अंदाज़ में कहा,राजनीति में मैं हमेशा फर्स्ट डिवीजन का स्टूडेंट रहा हूं। इस बड़े रेस के घोड़े को कोई रोक नहीं सकता है।
आगे उन्होंने कहा, डाबग्राम-फूलबाड़ी की जनता हमारे साथ है। मैं हर साल पढ़ाई करके परीक्षा देता हूं, मेरी कॉपी कभी खाली नहीं रहती। इसलिए चार तारीख के नतीजे को लेकर मैं पूरी तरह आश्वस्त हूं।
नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। तृणमूल उम्मीदवार आगामी चुनाव में अपनी जीत को लेकर काफी उत्साहित नजर आए।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार
