हैदराबाद, 20 मार्च (हि.स.)। दोनों तेलुगु राज्य तेलंगाना और आंध्रप्रदेश में इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम अप्रैल के दूसरे सप्ताह में जारी होने की संभावना है। मूल्यांकन प्रक्रिया 25 मार्च तक पूरी होने की संभावना है, जबकि परिणाम अप्रैल के प्रथम या द्वितीय सप्ताह में घोषित किए जा सकते हैं।

अधिकारियों ने बताया कि पिछले वर्षों में परिणाम जारी करने में देरी से शैक्षणिक कार्यक्रम प्रभावित हुए थे। हालांकि कॉलेज जून में खुलते हैं, लेकिन सप्लीमेंट्री परीक्षाओं और उनके मूल्यांकन के कारण काफी समय नष्ट हो जाता है। इस समस्या को दूर करने के लिए अधिकारियों ने इस बार सामान्य से पहले परिणाम घोषित करने का निर्णय लिया है। समय से पूर्व परिणाम घोषित करने के लिए अधिकारी मुस्तैदी से काम में लगे हैं।
तेलंगाना में इंटरमीडिएट प्रथम और द्वितीय वर्ष की सार्वजनिक परीक्षाएं मार्च के तीसरे सप्ताह में समाप्त हो चुकी हैं। मूल्यांकन प्रक्रिया 25 मार्च
तक पूरी होने की संभावना है, जबकि परिणाम 6 अप्रैल तक घोषित किए जा सकते हैं। ग्रीष्मकालीन अवकाश 24 अप्रैल से शुरू होगा, जबकि जूनियर कॉलेज 1 जून को फिर से खुलेंगे। इस बीच, बोर्ड एडवांस्ड सप्लीमेंट्री परीक्षाएं आयोजित करने और उनके परिणाम 31 मई तक जारी करने की योजना बना जा रही है। इस वर्ष अकेले तेलंगाना में 1495 परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम वर्ष के लगभग 4.89 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जबकि द्वितीय वर्ष की परीक्षा में 5.07 लाख छात्र सम्मिलित हुए।
आंध्र प्रदेश में भी इसी तरह की तैयारियां चल रही हैं। अधिकांश इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 मार्च को समाप्त हो चुकी हैं, जबकि शेष परीक्षाएं 25 मार्च तक पूरी होंगी। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 22 मार्च से शुरू होगा। रमजान के कारण मूल्यांकन कार्य एक दिन के लिए टाल दिया गया था। इंटरमीडिएट बोर्ड के सचिव रंजीत बाशा के अनुसार दाेनाें राज्याें की इंटरमीडिएट की परीक्षा परिणाम 10 अप्रैल तक घोषित करने के प्रयास किए जा
रहे हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / Dev Kumar Pukhraj
