कांकेर, 22 फ़रवरी (हि.स.)। जिले के ग्राम दसपुर में दो दिवसीय बगरूम मेला का आयोजन 27 फरवरी से किया जाएगा। मेला के पहले दिन 10 गांवों से देवी-देवता शामिल होंगे। इसके साथ ही शहर से भी देवी- देवता शामिल होंगे । 27 फरवरी को रात में बालोद जिला के ग्राम निपानी का गोपाल, बलराम नाचा पार्टी का सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। उक्त जानकारी आज रविवार काे सरपंच सूर्या नेताम ने दी।

—————

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे
