वाराणसी, 10 फरवरी (हि. स.)। वाराणसी में एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने मंगलवार काे बताया कि दाल मंडी में साेमवार की तरह ही आज भी जर्जर मकानों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद से ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। दालमंडी में ध्वस्तीकरण के वक्त मीडिया कर्मियों के आने जाने पर रोक लगा दी गई है।

एसीपी डॉ अतुल अंजान ने कहा कि दालमंडी में सुरक्षा के दृष्टिकोण बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों, पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है। कल आगजनी की घटना को देखते हुए सुरक्षा बरती जा रही है, मीडिया को रोका गया है लेकिन उन्हें पूरे मामले में प्रतिदिन ब्रीफ किया जाएगा।

—————
हिन्दुस्थान समाचार / शरद
