कटिहार, 10 फरवरी (हि.स.)। जिला प्रशासन कटिहार के सौजन्य से जिला स्तरीय ओपेन दिव्यांग एथलेटिक्स व दृष्टि बाधित क्रिकेट खेल प्रतियोगिता, 2025-26 का आयोजन 11 फरवरी 2026 को खेल भवन के समीप का मैदान, मिरचाईबाड़ी, कटिहार में किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता में शारीरिक विकलांग, मंदबुद्धि, दृष्टिहीन और बहरा, गूंगा कोटि के बालक व बालिका वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता के लिए आयु सीमा अधिकतम 30 वर्ष है और खिलाड़ियों को योग्यता फॉर्म, आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साईज फोटो के साथ आयोजन स्थल पर सुबह 10:00 बजे तक पहुंचना होगा।

इस प्रतियोगिता के चयनित प्रतिभागी 12 फरवरी को इंदिरा गाँधी स्टेडियम, पूर्णियाँ में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता, 2025-26 में भाग लेंगे।
जिला शिक्षा पदाधिकारी, कटिहार ने सभी मध्य/ उच्च विद्यालयों और स्वयं सेवी संस्थाओं को इस प्रतियोगिता में इच्छुक प्रतिभागियों को अधिकाधिक सहभागिता हेतु प्रेरित करने का निर्देश दिया है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह
