कानपुर, 10 फरवरी (हि.स.)। पं0 दीनदयाल उपाध्याय ने भारत की राजनीतिक परिवेश पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। उनका कहना था की समर्पण केवल धार्मिक या आध्यात्मिक क्रिया नहीं है बल्कि यह जीवन जीने का तरीका भी है जो हमें नैतिकता, दया और नि:स्वार्थता की ओर प्रेरित करता है। जब आप समर्पित होते हैं तो आप अधिक केंद्रित और प्रेरित होते हैं। इससे आप अपने लक्ष्य को तेजी से प्राप्त करते हैं। यह बातें मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कही।

भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष अनिल दिक्षित की अध्यक्षता में 11 फरवरी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाने के निमित्त एक बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी प्रतिवर्ष 11 फरवरी काे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाती है। इस अवसर पर हम सब कार्यकर्ता अपनी पार्टी को यथा संभव अपना आर्थिक समर्पण भी समर्पित करेंगे।

बैठक में जितेंद्र विश्वकर्मा सुनील साहू, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, अभिनव दीक्षित, जन्मेजय सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवांग मिश्रा, अनुपम मिश्रा सत्यम गुप्ता, सुनील जायसवाल, सीमा एमबीए, अभिमन्यु सक्सेना, किरन तिवारी, रामजी गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप
